एसपी सिटी ने सातों नाथ मंदिर पर परखी सुरक्षा व्यवस्था , कांवड़ियों को दी हेल्पलाइन की जानकारी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने सावन माह के चलते  शहर  के सभी सातों नाथ मंदिरों का निरीक्षण किया।  दरसल इन नाथ मंदिरो पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में  जलाभिषेक के लिए पहुंचते है। इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी नाथ मंदिरों पर  ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को चेक कर सतर्कता से डयूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  पुलिस अधीक्षक नगर ने  कावड़ मार्गों बदायूं रोड व रामपुर रोड  पर व्यवस्थाएं परखी ।

सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहते हुए कांवड़ियों के जत्थों को पुलिस स्कॉट से एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्वाइंट टू प्वाइंट सकुशल पास कराने के लिए  निर्देशित किया गया।  रुट डायवर्जन  के लिए  भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।      एसपी सिटी ने  श्रावण मास के अवसर पर बने शहर के विभिन्न स्थानों पर बने सब कंट्रोल रुम को भी चेक किया गया। सभी मंदिरों पर जलाभिषेक शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। इस दौरान कावड़ियों से भी वार्ता भी  की । उनको कावंड़ यात्रा हेतु हेल्पलाइन नम्बर 7983560365 की जानकारी दी गयी। यदि कावड़ यात्रा के दौरान कोई समस्या हो तो वह हेल्पलाइन  नम्बर पर सम्पर्क कर मदद ले सकते है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment