तथाकथित पत्रकार ने लड़कियों के साथ की मारपीट, मामले की पुलिस से शिकायत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर,

बहेड़ी। एक पिता ने पड़ोस के ही एक युवक पर घर में घुसकर बेटियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि शिकायत करने पर युवक व उसके घर वालों ने उसकी बेटियों के साथ मारपीट भी की है । इस मामले में पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। ग्राम गिरधरपुर निवासी गिरधारी का कहना है कि बीती 12 तारीख को वह अपनी बेटियों को घर में डांट रहा था तभी पड़ोस का ही युवक उसके घर में घुस आया।

 

 

घर में घुसने के बाद युवक ने उसकी एक पुत्री को बदनियत से पकड़ लिया। शोर शराबा सुनकर युवक को पकड़ने की कोशिश की जिस पर युवक उसकी पुत्रियों के साथ धक्का मुक्की कर भाग गया। शिकायत करने पर युवक के घर वाले लाठी डंडे लेकर आ गए उसके और उसकी पुत्रियों की लाठी डंडो से पटाई कर कर दी। पटाई से उसकी पुत्रियों को गुम चोटें आई हैं। वहीं पीड़ित पिता ने मारपीट व गाली गलोच की शिकायत पुलिस से की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज