शंखा पुल, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर बाईक सवार गंभीर घायल।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। नैशनल हाइवे संखा पुल के पास बाइक सवार दो लोगो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गम्भीर घायल राहगीरों ने इलाज को अस्पताल भेजा हालात गम्भीर।जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के भाजपा नेता लोकपाल और कुरतरा निवासी हीरालाल सुबह दोनों बाइक से बरेली गए थे वहां से लौटते समय दोपहर चार बजे संखा पुल पर पहुंचे पीछे से आते तेजरफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी |जिससे सड़क पर गिर कर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहाँ से गुजर रहे राहगीरों ने एक निजी वाहन से इलाज के लिये अस्पताल भेजा जहां लोकपाल के सिर में चोट लगने से हालत गम्भीर बनी हुई है। कुरतरा निवासी हीरालाल के पैर में चोट आई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज