रोटरी क्लब साउथ मेला कल से , फैंसी ड्रेस मेले का रहेगा आकर्षण ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिले में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित होने वाले दशहरा मेला की तैयारियां  कर ली गई हैं। यह मेला  रोटरी  साउथ की ओर से  27 से 29 अक्टूबर के बीच  बरेली क्लब ग्राउंड में आयोजित होगा ।यह जानकारी  रोहित जिंदल ने दी है ।

 

मेला स्थल पर बातचीत के दौरान श्री जिंदल व आयोजन समिति के रवि प्रकाश अग्रवाल, डा. रवि मेहरा, संदीप मेहरा सहित कई आयोजकों ने बताया कि रोटरी क्लब के मेले का हर साल लोगों को इंतजार रहता है। मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले का उद्घाटन मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल करेंगी।

 

सह मेला निदेशक आशीष मेहरोत्रा व उमेश तलवार ने बताया कि पहले दिन मेले में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। साथ ही डांस बरेली का भी आयोजन किया जायेगा। क्लब के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि मेले के लिए कई आकर्षण तैयार किए गए हैं।

 

सांस्कृतिक मंच पर फ्रैंडशिप बैंड और डांस ग्रुप की भी प्रस्तुति होगी। मंच के कार्यक्रमों का उद्घाटन आईजी डा. राकेश सिंह करेंगे। सचिव हरीश मलिक ने जानकारी दी शहर वासियों को मेले में शानदार आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment