उत्तराखंड में वांछित स्मैक तस्कर रेशमा बरेली से गिरफ्तार , पति -पत्नी पर दर्ज है 20 से अधिक मुकदमे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार की बिग स्टोरी

फतेहगंज पश्चिमी।। पुलिस ने मोहल्ला सराय में छापा मारकर एनडीपीएस एक्ट में कोर्ट में वांछित रिफाकत को 18 ग्राम और रेशमा को 5 ग्राम स्मैक बरामद होने पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो लाख 76 हजार रुपये बताई गई है।

 

 

दोनों के विरुद्ध उत्तराखंड के चम्पावत जिले के बनवसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं और कोर्ट से वांछित ये दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, रेशमा पहले उत्तराखंड के काशीपुर में रहकर स्मैक तस्करी करती थी। वहां स्मैक तस्कर अजहर से उसकी नजदीकी हो गई थी । अजहर जब स्मैक तस्करी में जेल चला गया तो रेशमा के संबंध फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर रिफाकत के साथ हो गए और उसके साथ रहकर स्मैक तस्करी करने लगी।

 

 

पुलिस पूछताछ में दोनों ने उत्तराखंड से स्मैक लाकर इलाके में बेचने की बात कबूल भी की है। रेशमा के विरुद्ध उत्तराखंड के काशीपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के छह और बनवसा थाने में दो मुकदमे दर्ज है। इसी तरह रिफाकत के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के बारादरी थाने में तीन और फतेहगंज पश्चिमी में एक केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी धनंजय पांडेय, एसआई राजेश कुमार रावत, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, अनिल कुमार, अमित माथुर, कांस्टेबल कपिल कुमार, मो. इरशाद, मुकेश कुमार शामिल रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज