एनजीओ ने एसपी अशोक शुक्ला को किया सम्मानित , यह  थी वजह 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मुजस्सिम खान ,


उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है अभद्र भाषा के उपयोग से लेकर लाठी डंडा चलाने में भी पुलिस किसी से कम नजर नहीं आती है और तो और अब मुठभेड़ के दौरान गोली चलाना भी आम बात होती चली जा रहा है लेकिन इन सबके बीच वर्दी में छिपे कुछ इंसान एक हमदर्दी भरा दिल भी रखते है और ऐसा कुछ कर जाते हैं जिनके किरदार को जनता के एक फरिश्ते के रूप में पहचान मिल जाती है । ऐसा ही कुछ रामपुर के पुलिस कप्तान ने कर दिखाया है जिसके बाद उनकी कार्यशैली से खुश होकर लोग उन्हें सम्मानित करने में जुटे हैं ।

 

 

रामपुर के थाना गंज क्षेत्र से सप्ताह भर पहले एक मासूम बच्चा गायब हो गया था जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस कप्तान अशोक कुमार शुक्ला से मिलकर अपनी दर्द भरी दास्तान सुनाई। पीड़ित पक्ष की फरियाद सुनकर कप्तान तत्काल एक्शन मोड पर आए और उन्होंने बच्चे को सही सलामत ढूंढने के लिए कई टीमों का सहारा लिया और जिसका नतीजा यह हुआ की पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और उसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बस पुलिस कप्तान की इसी चुस्ती फुर्ती के काफी लोग कायल हो चुके हैं । यही कारण है कि एक एनजीओ की संचालिका एवं समाज सेविका फरहा खान ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर एसपी अशोक कुमार शुक्ला को उनके ऑफिस में सम्मानित किया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज