स्वतंत्र सेनानियों के परिजनों को 15 अगस्त के दिन जिला, तहसील तथा ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाए : जिलाधिकारी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

स्वतंत्र सेनानियों के परिजनों को 15 अगस्त के दिन जिला, तहसील तथा ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाए : जिलाधिकारी

बरेली। जिलाधिकारी  शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस खास तौर से  मनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र सेनानियों के परिवार जनों को 15 अगस्त के दिन जिला, तहसील तथा ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाए।
जिलाधिकारी  शिवाकांत द्विवेदी आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस, आजादी  के अमृत महोत्सव समारोह को उल्लास पूर्वक मनाएं  जाने हेतु अधिकारियों  और स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश,    पुलिस अधीक्षक नगर  रविन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट  राजीव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर डा. आर.डी. पाण्डेय, परियोजना निदेशक  तेजवंत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर  कुमार धर्मेन्द्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री शिवाकांत द्विवेदी ने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर सरकारी कार्यालयों में प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाये। उन्होनें नगर निगम को नगर निगम को निर्देश दिये कि 13 से 15 अगस्त तक नगर निगम द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने समस्त स्वयंसेवी संगठनों को निर्देश दिए कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त, 2022 तक सभी लोग अपने घरों दुकानों, आवासीय भवनों में झंडा अवश्य लगाया जाए तथा उस झंडे को घरों में अवश्य संभाल कर रखें। उन्होंने कहा कि झंडे को लगाते समय उसके दिशा निर्देशों का पालन किया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एनएसएस, एनसीसी तथा स्काउट गाइड द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाए तथा प्रभात फेरी विजयी विश्व तिरंगा प्यारा की धुन पर निकाली जाए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment