कार -बुलेट की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बुलेट मोटरसाइकिल और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बुलेट सवार व्यक्ति सड़क पर गिर कर गम्भीर घायल हो गया।स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल और कार को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कस्बे से कार मौर्या ढाबा मोड़ पर रोड क्रॉस कर टोल प्लाजा की तरफ जा रही थी।वहीं जितेंद्र पुत्र चंद्रपाल अपनी बुलेट मोटरसाइकिल राजश्री मेडिकल कॉलेज से फतेहगंज पश्चिमी आ रहे थे।

 

फतेहगंज पश्चिमी कस्बे से डॉ रामप्रकाश गंगवार अपनी कार से क़स्बे से राजश्री मेडीकल कालेज जा रहे थे। कार सवार डॉ बिना देखे रॉड क्रॉस करने लगे इस बजह से कार और बुलेट में बीच रोडपर भिड़ंत हो गई।जिसमें बुलेट मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रोडपर गिर कर गम्भीर घायल हो गया बुलेट और कार छतिग्रस्त हो गई।

 

वहां मौजद स्थानीय लोगों ने बुलेट सवार व्यक्ति को एक प्राइवेट सवारी से टोल प्लाजा स्थिति अस्पताल में भर्ती कराया।और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने बुलेट और कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया है।वहीँ बुलेट सवार व्यक्ति की हालत गम्भीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार सवार डॉक्टर नशे में लग रहे थे। इस बजह से एक्सीडेंट हुआ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज