दो बच्चों की मां भागवत कथा में चिमटा बजाने वाले के साथ फरार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ । भागवत कथा सुनने आई दो बच्चों की मां चिमटा बजाने वाले के साथ फरार हो गई पति ने इसकी शिकायत तहरीर देकर पुलिस से की है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर में बताया कि उसके गांव में भागवत कथा चल रही थी।कथा वाचक और  उसके साथ कथा में  चिमटा बजाने वाला व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

 

। वह  बुधवार को वह काम करने चला गया था।इस दौरान आरोपी लाल बहादुर उसकी पत्नी को अपने साथी कथा वाचक की मदद से बहला फुसलाकर भगा ले गया।जब वह घर आया तो पत्नी घर पर नहीं थी।काफी तलाशने के बाद पता चला कि आरोपी  ही उसकी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले गया है।

 

पति ने बताया कि पत्नी अपने साथ सोने के जेवरात व पंद्रह हजार रूपए नगद भी ले गई है।तलाशने पर कोई पता नहीं चल सका है उसके दो बच्चे हैं।उनको वह घर पर ही छोड़ गई है।पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।उप निरीक्षक भूरेलाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज