जिला जेल की मोर्चरी में  तीन दिन से रखा है कैदी का शव ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : जिला अस्पताल की मोर्चरी में पिछले तीन दिनों से सेंट्रल जेल के कैदी का शव रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ है।  लेकिन अभी तक शव को लेने मृतक का कोई परिजन नहीं पहुंचा है।  बताया जा रहा है कि मृतक जिला अस्पताल में भर्ती था।  शव के बारे में अस्पताल प्रबंधन से जानकारी जुटाने की कोशिश की तो स्टाफ से कोई जानकारी नहीं होने की बात कही गई।

 

 

मोर्चरी पर तैनात   राजा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से एक सेंट्रल जेल के कैदी का शव रखा हुआ है।  उसके नाम पते के बारे में  उसके पास कोई जानकारी नहीं है।  जल्द शव को मोर्चरी से नहीं हटाया गया तो शव सड़ भी सकता हैं। शव के बारे में जानने के लिए सेन्ट्रल जेल अधीक्षक से  फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई पर फोन नहीं उठा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment