गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों जत्था हुआ रवाना,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बहेड़ी। हरिद्वार और कछला से गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों जत्था यहां  से रवाना हो गया। कांवड़ियों के जत्थे को भाजपा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने तिलक लगाकर एवं  जलपान कराकर रवाना किया। साईं सुधा वाटिका में कांवड़ियों के  विश्राम की भी सुविधा की गई है।
नगर के मोहल्ला शेखुपुर, ग्राम मुर्चौड़ा, रजपुरा से कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने  के लिए हरिद्वार व कछला रवाना हो गया। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कांवड़ियों को तिलक लगाकर गंगाजल लेने के लिए रवाना किया। इस मौके पर दिनकर गुप्ता, महंत धर्मेंद्र रस्तोगी, सोनू दीक्षित, राजेश रस्तोगी, अनुज गुप्ता, हनी सक्सेना, मनोज गंगवार, सनि सक्सेना आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज