हूटर बजाने के विरोध दबंग ने बुजुर्ग की पीट पीटकर की हत्या ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की एक दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर लात -घूसों -ईट पत्थरों से पीट पीटकर हत्या कर दी।  बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दबंग द्वारा हूटर बजाने का विरोध कर रहा था।  इसी विवाद में बुजुर्ग की दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।  पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहेड़ी के  मोहल्ला अब्बास नगर में सोमवार को   55 वर्षीय लईक अहमद  की कुछ दबंगो ने लाट घूसों व ईट पत्थर से पीट पीट कर हत्या कर दी है।
 मृतक के भाई अली सेन के  मुताबिक  दबंग ने  अपनी मोटरसाइकिल में पुलिस का हूटर लगा रखा है और दिन और रात के वक्त  गली में हूटर बजा कर मोहल्लों के लोगों को परेशान करता रहता है जिसका मृतक ने विरोध किया तो दबंग ने अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ बुजुर्ग पर ईट पत्थर से हमला कर दिया।  मौजूद लोगो ने किसी तरह मामला शांत कराया और बुजुर्ग को लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टर ने बरेली ले जाने को बोला जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची।  पुलिस ने बुजुर्ग को सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया । फिलहाल मामले में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बहेड़ी कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है,फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है विवाद की स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर दिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज