पत्नी की सुसाइड से परेशान चल रहे  पति ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फरीदपुर।  पत्नी के सुसाइड से परेशान चल रहे  शराबी पति ने रविवार को पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना  की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  मृतक के  दो बेटे और दो बेटियां   है।मृतक की पत्नी ने करीब तीन साल पूर्व फांसी लगाकर जान दे दी थी।फतेहगंज पूर्वी के ग्राम बीलपुर निवासी अरुण कुमार उर्फ पिंटू पुत्र शिवचरण उम्र 35 वर्ष ने आज दोपहर अपने घर के कमरे में कुंडे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भतीजे रोहित ने जब घर का दरवाजा खोला तो पिंटू कुंडे से मृत लटका हुआ था। रोहित ने परिजनों को सूचना दी तथा पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी ने करीब तीन साल पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसका कारण पिंटू का शराब का आदी होना बताया जा रहा है। पत्नी की मौत के बाद से पिंटू अधिक शराब पीने लगा था जो हर समय शराब के नशे में रहता था। आज जब उसने फांसी लगाई तो अपने चारों बच्चों से कहा कि तुम लोग बाहर खेलो जाकर और उसने फांसी लगा ली। पिंटू पहले दिल्ली में मजदूरी करता था पत्नी की मौत के बाद से घर पर ही रह रहा था। पिंटू की मौत से घर पर कोहराम मचा है। बच्चों के रो रो कर बुरा हाल हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज