पति ने दूसरा निकाह कर विवाहिता को पीटकर तीन तलाक देकर घर से निकाला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़।दूसरे निकाह का विरोध करने पर ससुरालियो ने विवाहिता को पीटकर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।गाँव जाफरपुर निवासी नफीस वी पुत्री अब्दुल मजीत ने पुलिस को वताया कि उसका निकाह 5साल पहले असगर अली पुत्र अकबर अली निवासी दुनका थाना शाही के साथ मुस्लिम रीति रिवाज़ के अनुसार हुआ था।

 

 

निकाह के बाद ससुरालियो ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।तीन साल पूर्व पति ने दूसरा निकाह कर पीटकर घर से निकाल दिया।तब से पीड़िता मायके में रह रही थी।आरोप है कि 18जनवरी 2025 को विवाहिता अपनी ससुराल पहुँची तो ससुरालियो ने पीटकर तीन वार तलाक तलाक कहकर घर से निकाल दिया।शिकायत पर पुलिस ने पति असगर अली,अकबर अली,अनीस बानो,अथहर,फराह और आरफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज