संभल जाने के लिए सपाईयों का हाई बोल्टेज ड्रामा , पुलिस को चकमा देकर हुए फरार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । सपा नेताओं का संभल जाने की घोषणा के बाद से पुलिस अलर्ट मोड़ में थी। आज पुलिस ने सभी सपाईयों को संभल जाने से रोकने के लिए पार्टी कार्यालय पर नजरबंद कर दिया था। इस दौरान भारी फोर्स ने सपा कार्यालय को घेर रखा था ,सीओ पंकज श्रीवास्तव खुद सपा नेताओं के संभल जाने से रोकने के लिए मौके पर गए थे पर सपा नेता पीछे के गेट से कोतवाली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए । इस बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए ।सपा नेताओं का पुलिस ने पीछा किया तो कुछ महिला नेताओं को लोहिया गेट से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन के लिये भेज दिया।

 

 

 

 

दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप को सीबीगंज थाना क्षेत्र के झुमका चौराहे के पास हिरासत में ले लिया गया।  जानकारी के मुताबिक पार्टी कार्यालय से संभल जाने वालों में से सपा कार्यालय पर शिवचरण कश्यप जिलाध्यक्ष, दीपक शर्मा , सुल्तान बेग, रविन्द्र यादव , अशोक यादव ,इश्मिता यादव, उषा यादव , आरिफ कुरेशी ,संजीव यादव , मनोहर पटेल, बृजेश श्रीवास्तव ,एजाज अहमद ,सचिन आनंद , विशाल कश्यप, द्रोण कश्यप ,शिवम राज कश्यप, अनुज मौर्य, अमित गिहार , अनुज आनन्द बाल्मीकि ,सोनू लाल  रहे ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment