महान राष्ट्रवादी थे नेता जी : जिलाध्यक्ष  शिवचरन कश्यप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर के सपा मुख्यालयों पर आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई।इस कड़ी में बरेली सपा कार्यालय पर  नेताओं के द्वारा  नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसका संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने विचार गोष्ठी में विचार रखते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी थे नेताजी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था और  देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।ओड़िशा के कटक शहर में बंगाली कायस्थ परिवार में उनका जन्म हुआ था विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने देश की आज़ादी के उन्होंने गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ जंगे आजादी की लड़ाई लड़ने का फैसला किया वे दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए किन्तु क्रन्तिकारी विचारधारा के कारण उन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के साथ सीधे लड़ाई का फैसला किया और देश के बाहर जाकर उन्होंने “आज़ाद हिन्द फ़ौज” का गठन किया।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा सुभाष चंद्र बोस एक अविस्मरणीय राष्ट्रीय नायक हैं उन्हें अपने देश से बहुत प्यार था जिसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया।आपके द्वारा दिया गया ” जय हिन्द ” का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है।उनके नेतृत्व करने की असीम क्षमता के कारण उन्हें “नेता जी” के नाम से जाना जाता है। आज़ाद हिन्द फ़ौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की अस्थाई सरकार बनाई जिसे जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, चीन, इटली समेत लगभग ग्यारह देशों की सरकारों नें मान्यता दी थी उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से दो बार भयंकर युद्ध कर ब्रिटिश सरकार की सही मायनों में चुलें हिलाने का काम कर दिया था देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, महानगर सचिव मोहित सक्सेना, धीरज हैप्पी यादव व द्रोण कश्यप, जितेंद्र मुंडे, युधिष्ठिर पाल सिंह, संजीव कश्यप, रामसेवक प्रजापति, अमित गिहार, संदीप मौर्या, शिवम प्रजापति, रेहान खान, बाबा मियाँ, सईद खान, वरुण गिहार आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज