झोपड़ी में आग लगने से सफाई कर्मी की जल कर मौत , 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मृतक के  घर में मचा कोहराम ,
देवरनियाँ । कोतवाली क्षेत्र के बैकर शाहपुर गाँव में देररात  एक झोपड़ी में आग  लग गई । आग लगने से झोपड़ी में सो रहा धर्मपाल उर्फ पप्पू वाल्मीक  पुत्र रोशन लाल 46 वर्षीय  सफाई कर्मी की  जलकर  मौत हो गई । सूचना मिलते ही  सी ओ  बहेड़ी अरुण कुमार सिंह व इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा मैं फोर्स के मौके पर पहुँच कर जानकारी जुटाई। बताया जाता है कि मृतक कुछ दिनों से  ग्राम पंचायत वैकर शाहपुर में जितेन्द्र कुमार  प्रधान पति के  निर्माणाधीन भवन के आंगन में पुआल की बनी झोपड़ी में रहने लगा था  । मृतक  धर्मपाल  ग्राम पंचायत बैकर नन्दा का रहने वाला है ।
मृतक के बेटे कुलदीप ने बताया कि उसके पिता  को तीन वर्ष से ग्राम पंचायत बैकर शाहपुर में जितेन्द्र कुमार प्रधान पति  ने सफाई कर्मी के पद पर ग्रामीणों की सहमति से रख लिया था । और उन्हीं के मकान के बाहर  एक कोने में पुआल की झोपड़ी बना  कर वही रहते थे । वह शराब व बीड़ी पीने के आदी थे , विकलांग भी  थे । शाम  को आठ बजे धर्मपाल उर्फ पप्पू  अपने घर पर अपने बेटे  कुलदीप को खाना खिलाने के बाद गाँव  बैकर शाहपुर में अपनी बनी झोपड़ी में सोने को चला गया । इस बीच रात लगभग 10 बजे के आस पास झोपड़ी में आग लग गई । जिसमें सफाई कर्मी फंसकर जल गया ।
आग लगता  देख आस पास के लोगों ने बुझाने की कोशिश की लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया । तब तक धर्मपाल की मौत हो गई थी । सूचना पर पहुँची देवरनियाँ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर बरेली पोस्ट मार्टम  के लिए भेज दिया । सूचना मिलते ही फोरसिंक टीम भी साक्ष्य जुटाने पहुँची लेकिन आग में सब कुछ पूरी तरह जल जाने के कारण कोई साक्ष्य नहीं मिला।  पुलिस को अंदेशा है कि धर्मपाल शराब व बीड़ी पीने का आदी था , हो सकता  है बीड़ी  से ही झोपडी  में आग लग गई हो और यह घटना हो गई हो।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment