शादी समारोह में जा रहे ससुर -दामाद को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, ससुर की मौत 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । शादी समारोह में मोटर साइकिल से जा रहे ससुर -दामाद को ट्रैक्टर ट्राली नें टक्कर मार दी। जिससे ससुर की मौके पर मौत हो गई। वही दामाद गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामला थाना भुता क्षेत्र में जिला शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर गांव  विनोरिया निवासी पोशाकी लाल पुत्र छेदालाल गुरुवार को अपने दामाद गुरुपाल के घर गांव सतरापुर थाना खुदागंज गए थे।शाम को गांव सतरापुर से अपने दामाद गुरुपाल के साथ मोटरसाइकिल से शादी समारोह में शामिल होने फरीदपुर जा रहे थे।

 

 

 

 

रास्तें में भुता क्षेत्र के गांव मेवाती गोटिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के भाई अनिल कुमार ने बताया टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर  ट्राली मौके से फरार हो गईं। जिसमें पोशाकी लाल की घटनास्थल पर मौत हो गई। वही दामाद गुरुपाल गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस नें मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज