वांछित भूमाफिया लोटन सिंह गिरफ्तार , लोटन पर अपनी पत्नी की हत्या का भी है आरोप ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  इज्जतनगर थाना क्षेत्र से  वांछित चल रहे भू-माफिया लोटन सिंह पुत्र लाला राम  निवासी ग्राम नौगंवा जागीर, थाना इ0 नगर बरेली  को आशुतोष सिटी फनसिटी के पीछे से  गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लोटन के विरुद्ध  थाना किला, कोतवाली, भुता, इज्जतनगर, बारादरी थानो में लोगो के साथ धोखाधडी व फर्जी कागजात तैयार कर अवैध रूप से जमीन हड़पना तथा लोगों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ घर में घुसकर मारपीट गुंडागर्दी व जानलेवा हमला करने के साथ  अपनी पत्नी की हत्या करने जैसे संगीन अभियोग पंजीकृत है।

एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि थाना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत  धारा 386 /509 के तहत लूटन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।  लोटन सिंह की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हुई थी। पुलिस ने उसे इज्जतनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।  अभियुक्त पर कई थानों में मुकदमे दर्ज है।  लोटन सिंह लोगों के घरों में घुसकर मारपीट करने के साथ जमीन हड़पने जैसे काम किया करता था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज