शीशगढ़। लघु शंका कर रहे ग्रामीण को अज्ञात बाइक सवार जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया।दुर्घटना में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गईं।मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।मृतक ज्ञान सिंह पुत्र चंद्रपाल 25 वर्ष ग्राम बिलसा का निवासी था ।
मृतक के भाई बेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि 19 मार्च को उनका भाई ज्ञान सिंह बहन को बुलाने उनकी ससुराल थाना शाही के गाँव आनन्दपुर सवारी से गए थे।रात्रि लगभग 9 बजे वह बंगाली कालोनी सहोड़ा पर लघु शंका करने को उतरे।अचानक सामने से आई तेज रफ़्तार बाइक सख्या यू पी 25 बी एम ने जोरदार टककर मार कर बाइक सवार फरार हो गया। दुर्घटना वाली बाइक का नंबर नोट कर राहगीरों ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।घायल को इलाज को बरेली के चन्द्रकांता अस्पताल ले गए ,जहां इलाज के दौरान ज्ञान सिंह की मौत हो गईं।
Author: newsvoxindia
Post Views: 36




