ट्रेन से कटकर टेलर की मौत , परिवार में मचा हड़कंप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  •  हनुमान मंदिर के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
    घटना से मृतक के परिवार में मचा कोहराम
    पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरेली।  सुभाष नगर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की जिला अस्पताल में इलाज के लाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक पूरनलाल 47 वर्षीय 12 जनवरी को कपड़े  बनाने के बाद देकर  प्रेमनगर से पहुंचा कर सुभाष नगर के गणेश नगर आ रहा था इसी दौरान वह सुभाष नगर के चौपला चौराहा के हनुमान मंदिर के पास ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजन जब घायल को लेकर अस्पताल जा ही रहे थे तभी रास्ते में पूरन लाल ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं  आज बरेली के मेन पोस्टमार्टम हाउस पर शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज