गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले सिपाही की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बीते रविवार को पीआरबी पर तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।आज सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि सिपाही के परिजन मेरठ से घटना की जानकारी होते ही बरेली पहुंच गए थे।

जानकारी के मुताबिक पीआरबी पर तैनात सिपाही शिवम भारद्वाज ने रविवार को फ़ोन पर बात करते करते सरकारी रिवाल्वर से कनपटी से सटाकर गोली मार ली थी । इसके बाद घायल सिपाही को एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सिपाही को।आईसीयू में रखा गया था।

 

घटना की जानकारी होते ही एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने मौके पर जाकर घटना के बारे में जाना था और मामले के जांच के आदेश दिए थे। भोजीपुरा में तैनात सिपाही का नाम शुभम भारद्वाज मेरठ का रहने वाला था। 2019 में सौरभ यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था । ट्रेनिंग के बाद बरेली में पहली पोस्टिंग हुई थी ।इसके बाद से साैरभ बरेली के भोजीपुरा थाने में ही रह रहा था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज