सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली ।फतेहगंज-शाही रोड के अगरास मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने सामने से बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार गणेश पाल गंगवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि युवती सुजाता गंभीर घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल भेज दिया। युवक के शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 

जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज के गांव सिंधौली निवासी गणेश पाल गांव आगरास मे निजी विद्यालय मे शिक्षक है।दोपहर के समय बाइक से गांव अगरास जा रहे थे।अपने पिता के साथ कस्बा मे खरीददारी करने आयी गांव आगरास की सुजाता को गणेश पाल ने उनके पिता के आग्रह पर बाइक पर बैठा लिया दोपहर करीब 2:30 बजे आगरास मोड़ पर सामने शाही की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने से गणेश पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि सुजाता गंभीर घायल हो गयी। पुलिसने एम्बुलेंस के द्वारा उसको अस्पताल भेज दिया। गणेश पाल के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज