कोविड अस्पताल के गोदाम में कई महीनों से बंद पड़ा है 8 करोड़ का सामान , 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

डॉक्टर और स्टाफ की कमी से जूझ रहा कोविड अस्पताल
बरेली। कोविड अस्पताल के स्टोर में  8 करोड़ कीमत के सर्जिकल इक्विपमेंट स व बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियों के साथ कई अन्य सामान  पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। इसकी सुध स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी नहीं ले रहा है , बताया जाता है कि पूर्व स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी मर्जी और निजी फायदें को देखते हुए 8 करोड़ रूपए कीमत के  सर्जिकल इक्विपमेंट  व बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियों की मांग कर डाली थी। जिसे शासन ने मंजूरी देते हुए खरीद पर अपनी मोहर लगा दी थी। इसके बाद से  मेडिकल लाइन से जुड़ा सामान एक बड़े गोदाम में डंप पड़ा है। इसकी एक वजह यह भी है कि कोविड अस्पताल में डॉक्टरों के साथ स्टाफ की कमी है। अस्पताल में बने कई वार्ड कोरोना काल के बाद बंद पड़े है। बताया यह भी जा रहा है कि आर्डर पर मंगाए कई सामान ऐसे भी जिनकी वारंटी गारंटी जल्दी समाप्त हो जाएगी। वहीं  आये इक्विपमेंट ख़राब भी निकलते है तो यह भी तय है कि इनकी रियेयर के लिए बजट की जरूरत पड़ेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विश्राम ने गोदाम में करोड़ के बंद  पड़े सामान के बारे में कहा कि अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की कमी है जिसके लिए जिलाधिकारी के द्वारा शासन को पत्रचार के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज