कॉस्मेटिक दुकान पर छापा, डुप्लीकेट माल बरामद,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। कुतुबखाना की गली में बिक रहे नकली कॉस्मेटिक सामान शुक्रवार को बरामद किया गया। हिंदुस्तान लीवर कंपनी की अधिकारी ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर ये कार्रवाई की है। बरामद सामान कोतवाली में लाया गया है। यहां व्यापारी पहुंच गए है।कोतवाली अंतर्गत कुतुबखाना चौराहे के पास गली में कॉस्मेटिक के कई डुप्लीकेट सामान बिक रहे थे। इसकी शिकायत कंपनी में व्यापारियों ने ही की थी। शुक्रवार को कंपनी की अधिकारी नयनतारा ने कोतवाली पुलिस के साथ जाकर दुकानों पर छापा मारा।
इस कार्रवाई के बाद बाजार में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। अधिकारियों ने यहां 3 दुकानों से लाखो का डुप्लीकेट मॉल बरामद किया और उसे कोतवाली में ले आई है। यहां नयनतारा ने बताया कि वे कुछ भी बयान देने को अधिकृत नहीं है। कोतवाली प्रभारी ही बयान देंगे। अभी सामान की लिस्ट बनाई जा रही। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज