सफेद चादर से लिपटा मिला युवती का शव , पुलिस युवती के शिनाख्त में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती का शव चादर  सफ़ेद चादर से लिपटा मिला। जैसे यह  बात क्षेत्र में फैली तो  लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों ने मामले सूचना पुलिस को दी , मौके पर पहुंची पुलिस  शव कब्जे में ले लिया साथ ही मौके पर जिले  आलाधिकारी पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।  जानकारी के मुताबिक  आज सुबह  बड़े बाईपास पर परधौली चौराहे के पास मंगलवार एक  युवती का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी , जिसके  दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। जब  पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव रोड़ किनारे पड़े होने के साथ सफेद चादर से लिपटा था। युवती के चेहरे और शरीर पर भी कुछ हल्के चोट के निशान थे।
स्थानीय रिपोर्टरों  के मुताबिक शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो  रहा था जैसी की युवती की किसी होटल में हत्यारों ने  हत्या  की गई हो और  ठिकाने लगाने के मकसद से  परधौली के पास फेंका गया हो। युवती की  करीब उम्र 25 साल के आसपास  है। युवती ब्लू कलर की जींस पहने होने के साथ  ब्राउन कलर का हुड पहने हुए थी। लाश सफेद रंग की चादर में लिपटी हुई मिली है। युवती के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। हालाँकि पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास में लगी हुई है।
बता दें कि कुछ समय पहले कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां रोड पर  आम के बाग में अज्ञात युवती लाश बरामद हुई थी । युवती के गले में गहरा जख्म मिला था  जिससे अनुमान लगाया गया कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी , फिलहाल इस मामले का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी हैं।
एसएसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आज सीबीगंज थाना क्षेत्र परधौली हाइवे के पास 24 से 25 उम्र की युवती का शव बरामद है। प्रथम दृष्टिता शव को देखकर लग रहा है कि शव को कहीं से लाकर यहां डंप किया गया है। आसपास के सीसीटीवी चेक किये जा रहे है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज