65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला, गांव में फैली सनसनी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के सिल्लापुर गांव में मंगलवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान छेदा लाल (65) पुत्र मिली लाल के रूप में की गई है। छेदा लाल दिवाकर मंगलवार शाम को भैंस चराने के लिए घर से निकले थे लेकिन रात तक घर नहीं लौटे।परिवार के लोगों ने पूरी रात उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित जंगल में गन्ने के खेत के पास चकरोड पर उनका शव देखा। उनकी आंख से खून बह रहा था, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।परिजनों का कहना है कि छेदा लाल मंगलवार की शाम भैंस चराने गए थे और शाम को उनकी भैंस तो घर लौट आई, लेकिन वह नहीं लौटे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई, परंतु उनका कोई पता नहीं चला।पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज