ढकिया डैम के टूटे पुल का निर्माण कार्य  पूरा,जल्द आवागमन होगा शुरू

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।ढकिया गाँव के पास ब्रिटिश शासन में बनी डैम की बीम और सड़क में दरार पड़ने पर गतदिनों सिंचाई विभाग ने पुल के दोनों ओर दीवार खड़ी कर रास्ते को बन्द कर दिया था।ग्रामीणो की परेशानी को देखते हुए गतदिनों सिंचाई विभाग ने डैम के पुल और सड़क का पुनः निर्माण शुरू कराया।जो अब पूर्ण हो चुका है। उम्मीद है कि 10 से 15 दिन में पुल को सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा।जिससे क्षेत्र के दो दर्जन गाँवो के ग्रामीणो को सीधे ब्लाक मुख्यालय जाने में आसानी होगी।रास्ता बन्द होने से ग्रामीणो को नगरिया कला होकर 15 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करके ब्लाक मुख्यालय जाना पड़ता था।

 

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने वताया कि डैम के पुल और दीवारों का पुनः निर्माण हो गया है।उनकी सिंचाई विभाग के एसडीओ नरेन्द्र कुमार से बात हुई है।उन्होंने वताया कि लिंटर पकने में 15 दिन का समय लगेगा।उसके बाद डैम का रास्ता खोल दिया जाएगा।इस बावत जानकारी को एसडीओ नरेन्द्र कुमार के फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन स्विच ऑफ़ था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज