भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा की कमान फिर अंशु आर्या के हाथ, प्रबंध समिति के अध्यक्ष चुने गए

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आगामी 26 अक्टूबर को होने वाले महर्षि भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकटोत्सव और भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रेमनगर स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि आश्रम में सोमवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से व्यवसाई अंशु आर्या

को एक बार फिर भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना गया। पिछले वर्ष भी उन्होंने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया।

 

बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, संरक्षकों, संयोजकों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 26 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रकटोत्सव और शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित तरीके से कराने पर सहमति जताई।बैठक में युवा नेतृत्व को भी अहम जिम्मेदारी दी गई। युवा नेता अभिजीत कठेरिया ‘गोलू’ को स्वागत समिति का अध्यक्ष चुना गया। घोषणा के बाद मौजूद समाजबंधुओं ने उनका भी फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

 

भव्य आयोजन की तैयारी

बैठक में तय किया गया कि महर्षि भगवान वाल्मीकि जी महाराज का प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ ही शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर समाज के अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की योजना बनाई गई है।

शांतिपूर्ण आयोजन पर रहेगा जोर

बैठक में शोभायात्रा को शांतिपूर्ण, अनुशासित और स्वच्छ वातावरण में निकालने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन के जरिए समाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया जाएगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष अंशु आर्या और स्वागत समिति के अध्यक्ष अभिजीत कठेरिया ‘गोलू’ ने समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से शोभायात्रा को भव्य और यादगार बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम किया जाएगा। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों के साथ बड़ी संख्या में युवा और गणमान्य समाजबंधु मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज