रंगभरी एकादशी से शहर में शुरू होगी रंगों की बरसात* -उदया तिथि के अनुसार 3 फरवरी को एकादशी होगी मान्य

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। माहौल में धीरे-धीरे होली की मस्ती छाने लगी है। शहर में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के साथ होली का हुड़दंग भी शुरू हो जाएगा। रंगों की फुहारें भी बरसने लगेगी। शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी से होली का रंग शुरू हो जाता है। इस एकादशी को आमलकी एकादशी भी कहा जाता है। वैसे तो एकादशी का मान गुरुवार को प्रातः 6:39 से ही प्रारंभ हो जाएगा। जो 3 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 9:10 तक रहेगा। उदया तिथि की प्रधानता अनुसार एकादशी का व्रत -पूजन शुक्रवार को ही सर्वमान्य होगा। इस दिन व्रत -उपवास रखकर आंवला वृक्ष की पूजा की जाती है। मान्यता है इससे उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वर्ष में यही एक एकादशी ऐसी है। जिसमें, भगवान विष्णु के साथ शिव -पार्वती की पूजा की जाती है। इनकी प्रसन्नता से यश -वैभव और संपन्नता सहजता और सरलता से प्राप्त होती है। खास बात तो यह है कि इस बार की एकादशी तो कई शुभ संयोग लेकर आई है। जिससे इस पर्व का महत्व कई गुना अधिक बढ़ गया है। ज्योतिष के अनुसार सौभाग्य, शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग व्याप्त रहेगा। जो अक्षय पुण्य की प्राप्ति कराता है। तात्पर्य यह है कि इस दिन पूजन -अर्चन से वर्षभर सकारात्मक ऊर्जा का आगमन बना रहेगा।

 

 

एकादशी का महत्व
रंगभरी एकादशी का पौराणिक महत्व, मान्यता यह है कि, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती विवाह के बाद पहली बार काशी गए थे। तब वहां भक्तों ने भोलेनाथ और माता पार्वती को पर अबीर -गुलाल के साथ पुष्पा बरसाए थे तब से ही इसे रंगभरी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आंवला का वृक्ष लगाने से और उसका पूजन करने से स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

राशि के अनुसार करे रंगों का प्रयोग

मेष :लाल गुलाल और पलाश के फूलों से निर्मित रंगों से होली खेले। इससे मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ:होली पर गुलाबी रंगों से होली खेलने से दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा‌।

मिथुन: होली पर हरे रंग का प्रयोग करें। जीवन में शांति बनी रहेगी।

कर्क: आप होली पर सफेद रंग का प्रयोग करें। इससे मानसिक तनाव और अज्ञात भय आदि से मुक्ति मिलेगी।

सिंह: होली पर नारंगी या लाल रंग का प्रयोग करें। इससे मान -सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: इस दिन आप हरे रंग से होली खेले। शुभ फल प्राप्त होंगे।

तुला: होली पर सफेद और गुलाबी रंगों का प्रयोग आपके लिए लाभकारी होगा।

वृश्चिक: इस राशि के स्वामी मंगल है और मंगल का रंग लाल है। इस दिन लाल रंग से होली खेल सकते हैं।

धनु: होली पर पीले रंग से होली खेलना चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु का भी प्रिय रंग है।

मकर: होली पर नीले या काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

कुंभ: होली पर नीले रंग का प्रयोग करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और अशुभता दूर करेंगे।

मीन: होली पर पीले रंग का प्रयोग करें इससे जीवन में सफलता प्राप्त होंगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज