रामलीला मैदान में हुआ संस्कृति उत्सव का आयोजन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार व वीडीओ गरिमा सिंह औऱ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नंदिनी अनामिका ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

यहाँ रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत सांस्कृतिक उत्सव 2023 का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक गीत एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही एकल व समूह वादन प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम का संचालन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका गिरिजा गंगवार और रश्मि जयंत, एमजीएम इंटर कॉलेज के वीरपाल गंगवार ने किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज