कार चालक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार चालक को अवैध तमंचे सहित पकड़ कर जेल भेज दिया।उ. नि. भूरे लाल ने बताया कि वह सिपाही  ज्ञानेंद्र सिंह ,प्रदीप कुमार के साथ लखा पुलिया पर सोमवार की रात लगभग 10 बजे शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रहे थे। तभी शक होने पर एक कार चालक को रुकने का इशारा किया। कार के अंदर तलाशी लेने पर एक अवैध तमंचा मिला। पता करने पर कार चालक ने अपना नाम दिनेश गंगवार पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम गुलड़िया बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई  कर जेल भेज दिया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज