मिट्टी बेचने का विरोध करने पर तहेरे भाइयों ने युवक को पीटा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव वाकर नगर सुंदरासी के अयूब ने अपने तहेरे भाइयों पर लाठी डंडो से मारने  के साथ जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को अपनी तहरीर में बताया है कि  उसकी और उसके तहेरे भाइयों की साझे में  सात बीघा जमीन है। जिसकी मिट्टी उसके भाइयों ने बेच दी, जिस वजह से उसके हिस्से की जमीन में गड्डा हो गया । जब  उसने विरोध किया उन लोगों  ने  गाली गलौच के साथ जमीन में हिस्सा नहीं देने की बात कही। वहीं  जब वह 10 जनवरी करीब 1 बजे बाजार से घर वापस आया तो उसके तहेरे भाइयों ने जमीन और मकान में हिस्सा नहीं देने देने की बात कहते हुए उसे लाठी डंडो से  मारा पीटा और उसकी एक हाथ की उंगली तोड़ डाली।

 

 

 

11 जनवरी को उसने  पुलिस से मामले की शिकायत की तो उसका उल्टा चालान कर दिया गया। पीड़ित ने इसके बाद एसएसपी दफ्तर में मामले की शिकायत की तो पुलिस ने चार आरोपियों  के खिलाफ 16 जनवरी को मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने आज बताया  कि मामले की जांच चल रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment