संदिग्ध हालत में फंदे पर झूलता मिला मिठाई बिक्रेता का शव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी ।  संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   जानकारी के मुताबिक संदीप  उर्फ बिल्लू पुराने रोडवेज़ बस स्टैंड पर मिठाई की दुकान चलाता था उसकी अपने परिवार से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसी बात से नाराज युवक ने फांसी लगाकर  अपनी जान दे दी। परिजनों ने मीडिया को बताया कि आज सुबह संदीप अपने  कमरे से बाहर से वापस आया नहीं तो परिवार का एक लड़का उसे देखने गया तो पता चला की संदीप ने फांसी लगा रखी है।
इसके बाद बहेड़ी पुलिस को सूचना दी गई । परिजनों ने बताया कि संदीप का अपनी पत्नी से संबंध खराब हो गए थे इसके बाद वह संदीप को छोड़कर और अपने बेटे को साथ लेकर करीब 23 साल पहले चली गई थी। तब से संदीप अपने कमरे में अकेला ही रहता था। बहेड़ी पुलिस ने बताया कि घटना होने की वजह अभी स्पष्ठ नहीं है। मामले की जांच जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज