संदिग्ध हालात में खेत पर पड़ा मिला किसान के बेटे का शव।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। आंवला थाना क्षेत्र के गांव बिलौरी में एक किसान के बेटे का खेत शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने जताई अनहोनी की आंशका। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आंवला थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव के अशोक ने बताया की उसका इकलौता बेटा राघव (17) रविवार को पड़ोस के गांव अडुपुरा में अपने ट्यूबवेल पर गया था। रात भर वहीं सोया था। उसके बाद लोगों ने चारपाई पर सोमवार सुबह उसे अचेत पड़ा देखा तो परिवार को जानकारी दी।

 

 

मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। मृतक दो बहनों में इकलौता था। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज