नवाबगंज के कुंडरा कोठी में मिला युवक का शव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियाँ । कोतवाली नवाबगंज के पुलिस चौकी कुंडरा कोठी के नजदीक गेहूं के खेत में एक युवक का सड़ा गला शव मिला है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । और छानबीन शुरू की इस दौरान पुलिस में शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जब पुलिस शव को उठाकर पीएम के लिए भेज रही थी । तभी युवक की जेब से मोबाइल मिला जिसके आधार पर शव की शिनाख्त हुई । शव की पहचान  कोतवाली बहेड़ी के सुकटिया मियां वाली के शरीफ अहमद लगभग 44 वर्ष के रूप में हुई।

 

 

 

 

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की बेटी के साथ 19 मार्च को छेड़ छाड़ की घटना हुई थी । जिसका मुकदमा 23 मार्च की रात बहेड़ी कोतवाली में दर्ज हुआ था। लड़के के परिवार में कोई घटना घटित हो गई थी । जिसका इल्जाम लड़के वालों ने मृतक पर लगा दिया था। परिजनों का आरोप है , कि 27 मार्च से मृतक लापता था । परिजनों को खबर थी कि वह कहीं नाते रिश्तेदारी में पुलिस के डर से छिप गया होगा । लेकिन जब नवाबगंज पुलिस से सूचना मिली कि शरीफ अहमद की तीन-चार दिन पुरानी लाश मिली है। जिन्होंने मृतक की हत्या की आशंका का व्यक्त की है।

 

 

कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि पर परिजनों शव की पहचान कर ली है । अभी हत्या या आत्महत्या करना जल्द बाजी होगी पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज