कृष्ण जन्माष्टमी  के लिए बांके बिहारी मंदिर कलकत्ता से आये फूलों से सजा , आज होगा 56 भोग का भी कार्यक्रम 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : जन्माष्टमी के त्योहार के मद्देनजर  बांके बिहारी मंदिर में इस वर्ष  32वे वार्षिक उत्सव की तैयारियां चरम पर है।  बांके बिहारी मंदिर को  कोलकाता से आए फूलों से  सजाया जा  रहा है। कृष्ण राधा के वस्त्रों को दिल्ली से तैयार कराया गया है। इस बार बांके बिहारी मंदिर में भक्तों के लिए के लिए चांदी का झूला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। बांके बिहारी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों के लिए भव्य रूप से तैयारियां की जा रही हैं जिससे कि जन्माष्टमी के दिन किसी भी तरह की अव्यवस्था ना हो वही बांके बिहारी मंदिर में 15 दिन तक तमाम तरह के कार्यक्रम होने हैं।

 

 

 

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है मंदिर के बाहर तमाम तरह की दुकानें भी लग गई हैं।  बांके बिहारी मंदिर के संयोजक अश्विनी अरोड़ा ने बताया कि आज शाम से हमारे यहां जन्माष्टमी का उत्सव शुरू होने जा रहा है। पहले रासलीला महिला मंडल द्वारा राजेंद्र नगर में निकाली जाएगी। इस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। शाम को 56 भोग का भी कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज