सप्लाई विभाग के एआरओ को डीएम ने निलंबित किया ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। सप्लाई विभाग के एआरओ धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एआरओ पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगे थे। मीरगंज विधायक डॉ0 डीसी वर्मा समेत कइयों ने इसकी शिकायत डीएम शिवाकांत द्विवेदी से की थी। डीएम ने एसडीएम मीरगंज को मामले की जांच दी थी। जांच में आरोप सही पाए गए। डीएम की रिपोर्ट पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने धर्मेंद्र सिंह को सस्पेंड कर आगरा डीसी फूड कार्यालय से अटैच कर दिया है।

जून में मीरगंज विधायक डीसी वर्मा से कई कोटेदारों ने शिकायत की थी। आरोप था कि मीरगंज क्षेत्र में करीब 80 कोटेदारों को खाद्यान्न ट्रांसपोर्ट के बिलों में खेल कर लाखों का भुगतान करा दिया गया। विधायक डीसी वर्मा ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत डीएम शिवाकांत द्विवेदी से की थी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment