बरेली । पुलिस विभाग में विशेष सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों की रिवार्ड की रकम को जारी कर दिया गया है। यह रकम लगभग 10 लाख के आसपास बताई गई है। इस रकम को पुलिस विभाग में अलग अलग पदों पर तैनात 212 पुलिसकर्मियों के खाते में ट्रांसफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 212 पुलिसकर्मियों को दिये गये नकद पुरस्कार (रिवार्ड) की धनराशि 9,97,900/- रूपये का भुगतान कराया गया है।
पुलिस विभाग की अलग अलग ईकाईयों में नियुक्त 212 पुलिसकर्मियों को भिन्न-भिन्न धनराशि में नकद पुरस्कार (रिवार्ड) दिये गये थे, जिसकी कुल धनराशि 9,97,900 रूपये है। एसएसपी बरेली के निर्देश पर रिवार्ड की धनराशि का अलग-अलग तिथियों में आंकिक शाखा, बरेली से सम्बन्धित पुलिसकर्मियों के खातों में भुगतान करवाया गया है। इस नकद पुरस्कार (रिवार्ड) की धनराशि पाकर पुलिसकर्मियों में उत्साह है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रिवार्ड की रकम पाने वालों में निरीक्षक 7, उपनिरीक्षक 25,मुख्य आरक्षी 60, आरक्षी 98,महिला आरक्षी 14 , कंप्यूटर ऑपरेटर 08 है। इस तरह 212 पुलिसकर्मियों को रिवार्ड की राशि से सम्मानित किया गया है।
