प्रेमनगर  में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे। 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने अभियुक्तों के पास एक मोटरसाइकिल , एक मोबाइल सहित 2,450 का कैश भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मोबाइल लूटने की घटना के साथ अन्य घटनाओं में शामिल थे।  प्रेम नगर पुलिस को 2 अगस्त को एक पीड़ित ने मोबाइल लूटने की शिकायत की थी।  तब से प्रेम नगर पुलिस लूट की घटना के खुलासे में जुटी हुई थी।

 

 

पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर  अशरफ खां छावनी छोटी मस्जिद के सामने खाली पड़े ग्राउण्ड से तालिब अली पुत्र मतलूब अली नि0 अशरफ खाँ छावनी थाना प्रेमनगर , आमिर पुत्र दुल्हा उर्फ शलीम नि0 अनील किराना स्टोर, अशरफ खां छावनी थाना प्रेमनगर बरेली  को गिरफ्तार  कर लिया।  प्रेमनगर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक  मोटर साइकिल UP 25 CP 5112, एक  मोबाइल ओप्पो व नकद (2450/- रूपये ) की बरामदगी की है।  पुलिस  ने आरोपी को गिरफ्तार कर  मामनीय कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिए हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज