शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को मिला सम्मान, जनसेवा टीम ने साफा पहनाकर जताया आभार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर जनसेवा टीम के तत्वाधान में ‘गुरु का सम्मान सलाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम के पदाधिकारियों ने बरेली कॉलेज के सभागार और एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचकर वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं शिक्षकों को साफा पहनाकर सम्मानित किया। शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

 

सोर्स। न्यूज वोक्स

बरेली कॉलेज के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आलोक खरे, ललित कला विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद कुमार लाखटकिया, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) गर्ल्स यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत सिंह तिवारी व डॉ. अनीता सिंह, बॉयज यूनिट-2 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीताराम राजपूत तथा बॉयज यूनिट-3 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांशु को सम्मानित किया गया।

इसके बाद जनसेवा टीम एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंची। यहां प्रधानाचार्य हाजी तौकीर सिद्दीकी समेत शिक्षक स्टाफ का अभिनंदन किया गया। क़ाज़ी फ़रज़ान, नदीम उल ज़फ़र, बृजेश कुमार शर्मा, डॉ. टी.एच. खान, नवेद इस्माईल, सलाउद्दीन, यूसुफ रज़ा, सलीम इदरीसी, मो. सरफ़राज़ और हसन दानिश सहित कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए गुरु का मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है। गुरु न केवल ज्ञान देता है, बल्कि जीवन में सही दिशा दिखाने का काम भी करता है।

उन्होंने गुरु महिमा को पंक्तियों के माध्यम से व्यक्त करते हुए कहा, “अंधेरों से निकाल कर जिसने हमें पहचान दी, ज्ञान की रौशनी से हमारी हर राह आसान की। शब्दों को अर्थ और सपनों को उड़ान दी, उस गुरु के ज्ञान को सलाम।”

इस अवसर पर जनसेवा टीम के पम्मी वारसी, फ़ाज़िल खान, निक्की वर्मा और हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज