टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार भाइयों को मारी टक्कर ,एक की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। थाना देवरनिया क्षेत्र के गांव गरगईया निवासी दोनों भाई बरेली के मोहल्ला बाकर गंज आ रहे थे तभी  रास्ता में टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसमें  दोनो भाई घायल हो गए।  पुलिस  घायलों को जिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने एक घायल को को मृत घोषित कर दिया।गांव गरगईया निवासी मोहम्मद शाहिद साथ में भाई ताहिर पुत्र अली हसन के साथ मोटरसाइकिल से बरेली के थाना किला क्षेत्र के बाकर गंज में अपने फूफा का इंतकाल में शामिल होने आ रहा था।
तभी  रास्ता में इज्जतनगर डाकखाना के पास पीछे से टैंकर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें मोहम्मद शाहिद और ताहिर दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस  घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची  तो  डॉक्टर ने मोहम्मद शाहिद को मृत घोषित कर दिया। पब्लिक ने टैंकर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया , मौके ड्राइवर फरार हो गया। मोहम्मद शाहिद आठ भाई ,एक बहन है भाइयों में छोटे से बड़ा था। पुलिस ने शव का  पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज