बरेली। बरेली आर्म रेसलिंग फेडरेशन (रजि.) के तत्वावधान में रविवार शाम मारुति जिम एंड फिटनेस क्लब, सुभाष नगर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार और खेल को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर सुनील सैनी को बरेली आर्म रेसलिंग फेडरेशन का जिला ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने खुशी जताई।
जिला सचिव नदीम खान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का उद्देश्य जिले में आर्म रेसलिंग खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को इससे जोड़ना है।
समारोह में सौरभ अग्रवाल, नदीम इकबाल, अमित चौहान, आलम सिद्दीकी, सुमित बालाजी, फैजान खान, सोनू कश्यप, संभव कुमार दुबे, चुनमुन यादव, विजय कुमार, मोहित कुमार, पंकज सागर, हर्षित रस्तोगी, पवन उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।




