शाहजहांपुर जेल में दहेज़ हत्या में बंद बंदी ने की आत्महत्या , घटना से जिले प्रशासन में मचा हड़कंप ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के शाहजहांपुर में  जिला जेल मे बंद एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बंदी दहेज हत्या में के मामले में जेल में बंद   था ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने  बंदी का शव कब्जे मे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सिटी मजिस्ट्रेट  आशीष कुमार सिंह  ने बताया कि जिले के ढाई गांव का निवासी शैलेश कुमार गुप्ता (32 )जो जेल में दहेज हत्या के एक मामले में इसी वर्ष 21 अप्रैल से बंद था। आज दोपहर शैलेश गुप्ता ने शौचालय के बाद टूटे बरामदा  की सरिया में अंगौछे से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने यह भी  बताया कि बैरक के अंदर बंद बंदियों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक बंदी शौच करने की बात कहकर बैरक के बाहर  शौचालय में गया था। तभी उसने आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।   मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज