सुधीश पांडेय बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बरेली जिला अध्यक्ष

SHARE:

बरेली।पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में आज संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल की संस्तुति पर सुधीश पांडेय को पुनः बरेली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुधीश पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती और व्यापारियों की भलाई उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और प्रशासनिक स्तर पर समाधान के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।

सुधीश पांडेय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारी साथियों से संगठनात्मक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि सुधीश पांडेय का अनुभव और कार्यशैली संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले के व्यापारी हितों को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, पंकज कपूर, नितिन वैश्य, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज खंडेलवाल, मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल, पुष्पेंद्र पांडेय, संतोष पटेल, नरेश कश्यप, नरेंद्र कश्यप सहित अनेक व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!