गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, मौके पर टीचर स्टाफ भी रहा मौजूद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । शासन के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी में एन०एस०एस० एवं रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम अधिकारी व छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर बहेड़ी के मुख्य बाजार से होते हुए तहसील व स्टेशन रोड होते हुए पुराने पॉवर हाउस से होकर पूरे नगर क्षेत्र में रैली का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी पारूल तरार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ0 हरिकेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। इस दौरान एन०एस०एस० कार्यक्रम अधिकारी श्री योगेन्द्र यादव, डॉ० आशीष श्रीवास्तव, भावेश मिश्र एवं रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राहुल कुमार गौतम, शालिनी गर्ग तथा डॉ० प्रेमपाल, अनिल कुमार तथा अन्य महाविद्यालय के शिक्षक , कर्मचारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment