400 पार के नारे को सत्य करते हुए मोदी जी के हाथों को मजबूत करें :  त्रिवेंद्र सिंह रावत

SHARE:

बहेड़ी। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का टोल प्लाजा के पास भाजपा के पूर्व राजस्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्येकर्ताओं ने फूल मलाएं पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नही बचा है। सभी लोग जी जान से चुनाव में जुटकर अबकी बार 400 पार के नारे को सत्य करके भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने के लिये सहयोग देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें।

 

 

 

शनिवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र घूमने निकले। उनके यहाँ से गुजरने पर टोल प्लाजा के पास पूर्व राजस्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार समेत जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, चौधरी सम्राट सिंह विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, जबर सिंह, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद, आरिफ जाफरी, इमरान कुरेशी, सुरेंद्र गंगवार, नरेंद्र गंगवार, अमरिंदर सिंह गोल्डी, अमित गंगवार आदि सहित दर्जनों लोगों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!