पत्रकार हितों को लेकर उपज की बैठक में बनी रणनीति, 11 अप्रैल अधिवेशन पर फोकस

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपज) की बरेली इकाई की मासिक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पत्रकार भीम मनोहर के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मंथन हुआ।

 


बैठक का मुख्य फोकस 11 अप्रैल को प्रस्तावित उपज के प्रांतीय अधिवेशन पर रहा। अधिवेशन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों की सहमति, यात्रा व्यवस्था और समन्वय जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, अधिवेशन में पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव आमंत्रित किए गए, जिन पर सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संजीव गंभीर का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। केक काटकर उपस्थित साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व सफल जीवन की कामना की।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मई माह की मासिक बैठक वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक पायनियर से जुड़े फिरोज खान के निवास पर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों की निरंतरता बनी रहे।

कार्यक्रम के अंत में मेजबान भीम मनोहर और उनके परिवार की ओर से उपज  अध्यक्ष  को स्मृति चिन्ह भेंट किया। बैठक का समापन अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!