पुलिस ड्रेस में इंस्टाग्राम रील बनाने वाली महिला आरक्षी को एसएसपी ने किया निलंबित 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:



यूपी के मुरादाबाद में ड्यूटी के दौरान  इंस्टाग्राम रील बनाने वाली महिला कांस्टेबल को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।   महिला कांस्टेबल ने पुलिस वर्दी में ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।  इस बात की जानकारी जैसे   अधिकारियों को  महिला कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान अनुशासन तोड़ने के आरोप में निलंबित कर दिया गया साथ ही जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को कहा गया कि पुलिसकर्मी  सोशल मीडिया पर वर्दी में कोई भी ऐसी वीडियों या टिप्पणी पोस्ट नहीं करेगें, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो।
पुलिस अधीक्षक यातायात अशोक कुमार  ने  बताया कि महिला सुरक्षा दल में नियुक्त महिला आरक्षी द्वारा वर्दी में रील्स/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये हैं, एक अनुशासित बल का सदस्य होने के कारण उससे यह अपेक्षा नहीं की जाती है, उसके इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है, इस कृत्य के लिये महिला आरक्षी को निलम्बित कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये संदेश दिया गया है कि वह  सोशल मीडिया पर वर्दी में कोई भी ऐसी वीडियों या टिप्पणी पोस्ट नहीं करेगें, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज