एसएसपी सत्यार्थ ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण ,  

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आजादी के मूल रूप को बचाये रखना हमारी जिम्मेदारी : एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज 

बरेली : आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस को बरेली की रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया।  इस मौके पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध सिंह ने ध्वजारोहण करके समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्य  परायणता की शपथ दिलाई।  इस मौके पर पुलिस के कई आलाधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बेहतर पुलिस सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।  साथ ही उन पुलिस के जवानों के परिवार के लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कर्तव्य को निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
देखिये यह वीडियो :
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध ने अपने संबोधन में कहा  कि वह सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं देते है। उन्होंने कहा कि जैसा की आप जानते है हम सभी इस पावन पर्व को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि हमे उन बलिदानियों के प्रति आभार जताना चाहिये जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किये। यह समय है उन कुर्बानियों को महसूस करने का , की हमारे ऊपर एक जिम्मेदारी है। जो आजादी मिली है उसके मूल रूप में बचाये रखना। उस पर ना कोई दाग  , ना कोई आंच आ पाए  , यह हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस को एक मौका मिला देश के बाकी लोगों से एक कदम निकलकर की हम देश को सुरक्षित रख सके। उसकी आन बान को बचाये रखे और उसके लिए अपने जीवन का कुछ हिस्सा दे सके।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment